फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल दुरुस्त के लिए लगाए कैंप में पहुंचे सीनियर डिप्टी मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के सैनी मोहल्ला स्थित सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में याशी कंपनी की ओर से सोमवार को प्रॉपर्टी टैक्स असेसमेंट बिल दुरुस्त करने को लेकर कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान सीरियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी लोगों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए कैंप में पहुंचे।
विज्ञापन

पटेल नगर में कबीर बैग हाउस के पास और अर्बन स्टेट टू से आए हुए लोगों ने बताया कि हमारे गली में दो घर मे नोटिस दिया है, जबकि अगले तीन घर में नोटिस नहीं दिया। अब उन्हें नोटिस के लिए भटकना पड़ रहा है। इसके अलावा जिन लोगों ने कंपनी को त्रुटि ठीक करने के लिए करीब एक माह पहले दस्तावेज जमा करवाए थे, अभी तक उनके बिल ऑनलाइन अपडेट नहीं हुए हैं, जबकि इसे 20 दिन में ठीक हो जाना चाहिए था।
सीनियर डिप्टी मेयर ने कहा कि याशी कंपनी की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स असेसमेंट बिल दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। इसी कार्य के लिए सोमवार को वार्ड के सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कैंप का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि शहरवासी डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटपीएमएसहरियाणाडॉटकॉम पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सअप नंबर 72300113302, 72300519403, 723000095264, 72300095275 व 72300009528 के माध्यम से आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

क्यूआर कोड में बिल्डिंग दो मंजिला, नोटिस में कवर्ड एरिया ही नहीं
सेक्टर 13 कम्युनिटी सेंटर में याशी कम्पनी द्वारा किए गए सर्वे में अजीबो गरीब केस सामने आ रहे है। एक नोटिस में सेक्टर 13 के दो मंजिले मकान का कवर्ड एरिया ही नही दिखाया गया है जबकि सर्वे से पहले के बिल में सब ठीक था। वहीं नोटिस में दिए गए क्यूआर कोड स्कैन करने पर ऑनलाइन डिटेल में फोटो दो मंजिला मकान की है। यहां टैक्स की राशि नोटिस से अलग है।
इस कम्पनी की कार्यप्रणाली सही नहीं है। कम्पनी पर कार्रवाई करते हुए सर्वे दोबारा से करवाया जाए। अगर शहरी स्थानीय निकाय कंपनी पर कार्रवाई नहीं करती तो इसके लिए कोर्ट में कंपनी के खिलाफ याचिका डालेंगे। - अमित ग्रोवर, पार्षद, वार्ड 14
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें