फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ का असर: हरियाणा के ज्यादातर जिलों में अंधड़ के साथ हुई हल्की बारिश, आज से बढ़ेगा तापमान

Tue, 26 Apr 2022 02:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

मौसम विशेषज्ञ की मानें तो इस सप्ताह के आखिर तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को हरियाणा के ज्यादातर जिलों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई और गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि मंगलवार को इसका असर खत्म हो जाएगा और दिन के तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो इस सप्ताह के आखिर तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि सोमवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कमजोर सक्रिय प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर बाद राजस्थान में नए बादलों का फुटाव और निर्माण हुआ।

इसके असर से शाम 5 बजे बाद हरियाणा के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़ व चरखी दादरी के अधिकतर स्थानों पर हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं व अंधड़ चली। इसके बाद रात तक रोहतक, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल सहित एनसीआर व दिल्ली में इसका असर देखने को मिला।
विज्ञापन


मंगलवार को हरियाणा व एनसीआर से इसका असर खत्म हो जाएगा हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और साथ ही साथ संपूर्ण इलाके में भीषण गर्मी व लू अपने तीखे दिखाएगी। इस दौरान कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

अंबाला रहा सबसे गर्म
क्षेत्र    अधिकतम तापमान
  • अंबाला    43.8
  • गुरुग्राम    42.4
  • बालसमंद    42.3
  • हिसार एएमएफयू    42.1
  • महेंद्रगढ़    41.6
  • भिवानी    41.4
  • रोहतक    41.0
  • सिरसा    40.9
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें