फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: आज उत्तरी हरियाणा में हल्की बारिश के आसार, तेज हवाओं से गिरा पारा, अंबाला में 36.6 पर आया 

Wed, 04 May 2022 01:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार, चंडीगढ़ (हरियाणा)

सार

तेज हवाओं से प्रदेश में पारा गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हिसार में 42.8 डिग्री तो वहीं अंबाला में सबसे कम 36.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार को हरियाणा के उत्तरी क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने तेज हवा, अंधड़ और गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। 

विज्ञापन


इधर, प्रदेशभर में मंगलवार को दिनभर तेज हवाएं चलीं। इससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली। हिसार में पिछले चार दिन से 45 या इससे ऊपर चल रहा पारा मंगलवार को लुढ़ककर 42.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अंबाला में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट आई है। वहां, दिन का पारा 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है। 

भारतीय मौसम विभाग के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हवा की दिशा बदल कर दक्षिणी पूर्वी हो गई है। ये नमी वाली हवाओं की वजह से अधिकतर स्थानों पर तापमान में गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें