फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: युवती सहित तीन पर अपहरण का मामला दर्ज

Tue, 11 Jun 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। ढाणी गुजरान का एक युवक बीते 13 दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों का आरोप है कि एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक का अपहरण किया है। मामले में कार्रवाई को लेकर सोमवार को युवक के परिजन पुलिस अधीक्षक से मिले। जिसके बाद शाम को पुलिस ने युवती सहित तीन पर अपहरण का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ढाणी गुजरान निवासी राममेहर ने बताया कि 29 मई को वह अपने बेटे को तोशाम चुंगी पर आईटीआई जमालपुर में जाने के लिए छोड़कर आया था। जब उसका बेटा रामभज शाम को अपने घर नहीं पहुंचा तो उसने अपने बेटे के मोबाइल नंबर पर फोन किया। तब उसका मोबाइल बंद था। उसने आस-पड़ोस व रिश्तेदारी में भी अपने बेटे की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उनका कहना है कि मामले में पुलिस को शिकायत दी है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
परिजनों के अनुसार उन्हें एक काल रिकॉर्डिंग मिली। जिसमें लड़की अपने साथियों को कह रही है कि वह रामभज को साइड में ले आई है। परिजनों को शक है कि लड़की ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके बेटे का अपहरण किया है। पुलिस ने राममेहर की शिकायत पर पपोसा निवासी सौम्या, विराट नगर निवासी संजय व शेखपुरा निवासी प्रवीन कुमार पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बेटा पैदा न होने पर विवाहिता से मारपीट

हिसार। मिलगेट एरिया में सोमवार को 35 वर्षीय महिला से मारपीट की गई। आरोप है कि पति व दो ननदों ने उसे फिनाइल पिलाने का प्रयास किया और एक ननद के बेटे ने छेड़छाड़ की। नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन महिला ने बताया कि उसकी शादी 8 साल पहले हुई थी और उसकी 2 बेटी हैं। ससुरालवाले बेटा पैदा न होने पर प्रताड़ित करते हैं। एचटीएम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ई-रिक्शा चालक ने पिया जहर, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

हिसार। नई अनाज मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने सोमवार को ई-रिक्शा में बैठे चालक ने जहर पी गया। इस दाैरान दो युवकों ने उसे देखा और डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद ईएसआई राजेश कुमार टीम समेत मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों की मदद से बेहोश चालक को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। चालक के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। चालक फतेहाबाद का बताया जा रहा है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें