फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: करंसी दिलवाने का लालच देकर 5.77 लाख रुपये लूटने के 2 आरोपी पकड़े

Tue, 11 Jun 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सीआईए और शहर थाना पुलिस ने क्रिप्टो करंसी दिलवाने का लालच देकर 5.77 लाख रुपये लूटने के मामले में ऋषिनगर के अक्षय और कलंगा के प्रवीण को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता विकास ने बताया कि आरोपी प्रवीण और अक्षय रुपये के बदले में क्रिप्टो करंसी दिलवाने का लालच देकर 5.77 लाख रुपये लूटने की वारदात में शामिल थे। आजाद नगर निवासी अमनदीप की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने 31 मई को केस दर्ज किया था। अमनदीप ने बताया था कि 23 मई को दोस्त विनय उर्फ वेदप्रकाश को क्रिप्टो करंसी की जरूरत थी। शिकायतकर्ता अपने दोस्त सहित 2 लाख रुपये लेकर अक्षय के पास आया। तब अक्षय ने कहा कि 2 लाख में क्रिप्टो करंसी नहीं मिलेगी। 24 मई को शिकायतकर्ता अमनदीप एक अन्य दोस्त से मिला।
उसने बताया कि वह भी क्रिप्टो करंसी खरीदना चाहता है। उसके पास 5 लाख 50 हजार रुपये हैं। अक्षय ने कहा कि क्रिप्टो करंसी मिल जाएगी। सभी मिलकर 5.77 लाख रुपये लेकर रेड स्क्वेयर मार्केट में पहुंचे। फिर एफसी कॉलेज के बाहर पहुंचे। वहां बाइक पर अक्षय आया था। कुछ देर बाद बाइक पर तीन युवक आए। उन्होंने शिकायतकर्ता से रुपये लेकर क्रिप्टो करंसी देने के लिए स्कैनर मांगा था। तभी एक युवक ने पिस्तौल तानकर बैग छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। पुलिस दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें