हिसार। शहर की एक लाइब्रेरी में सीजीएल परीक्षा की तैयारी कर रही बरवाला के एक गांव की छात्रा का अपहरण उससे मारपीट की गई और उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया। छात्र का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी व आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया डालने की भी धमकी दी गई।
पीड़ित छात्रा की शिकायत पर एचटीएम थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित छात्रा ने कहा कि वह हिसार शहर की एक लाइब्रेरी में सीजीएल परीक्षा की तैयारी कर रही है और 3-4 महीने से हिसार में ही रह रही है। इस दौरान उसकी लाइब्रेरी में पढ़ाई करने वाले एक युवक शैलेश से उसकी दोस्ती हो गई। कुछ दिन बाद एक मोनिका नाम की लड़की का उसके पास फोन आया व कहा कि शैलेश का उसके साथ रिश्ता है और तुम उससे बात मत करना। पीड़ित छात्रा ने कहा कि मोनिका ने उसे यह भी कहा कि उसकी बहन 5 साल से शैलेश के संपर्क में है। छात्रा के आरोप है कि मोनिका ने शैलेश का जन्मदिन मनाने के बहाने उसे एक होटल में बुलाया। वहीं मोनिका ने यह सब घरवालों को बताने के लिए मना भी किया था। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि होटल में मोनिका के साथ कुछ लोग और भी मौजूद थे। इन सभी ने मुझे पीटा। इसके बाद मुझे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर किसी के घर पर ले गए। गाड़ी में उन्होंने मेरा जबरदस्ती से आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया व फोटो ली और धमकी भी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो ये वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर डाल देंगे व तुम्हें जान से मार देंगे।