फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरी में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए खरकड़ी गांव का जवान सुरेंद्र शहीद

विज्ञापन
शहीद जवान सुरेंद्र। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में हिसार जिले के गांव खरकड़ी निवासी 24 वर्षीय जवान सुरेंद्र कालीरामना आतंकवादियों से लोहा लेते हुए रविवार को वीरगति को प्राप्त हो गया। शहीद जवान सुरेंद्र कालीरामना का पार्थिव शरीर मंगलवार को गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन

खरकड़ी के सरपंच प्रतिनिधि मंजीत बूरा ने बताया कि सुरेंद्र कालीरामना जुलाई 15 को 20 दिनों की छुट्टी पर अपने गांव आया था। 5 अगस्त को वह घर से दिल्ली से फ्लाइट में ड्यूटी के लिए निकल गया था। 7 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना के सर्च ऑपरेशन अभियान के दौरान आतंकवादियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हो गया। सोमवार को वीर जवान शहीद सुरेंद्र के शहीद होने की खबर जैसे ही परिवार और ग्रामीणों को लगी तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए जवान सुरेंद्र का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह 11 बजे गांव पहुंचेगा। इसके बाद गांव के श्मशान घाट में आर्मी के उच्च अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें