फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौंद में कबड्डी खिलाड़ी की मौत: दूसरे गांव की टीम से खेलने पर की गई थी पिटाई, 14 दिन बाद अस्पताल में दम तोड़ा

Mon, 25 Apr 2022 05:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद

सार

पहले परिजनों के बयान पर लड़ाई झगड़े का मामला दर्ज हुआ था। लेकिन अब युवक की मौत होने के बाद उसमें हत्या की धारा को जोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौंद के गांव राखी शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में झगड़े के दौरान एक कबड्डी खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया था। सोमवार को इलाज के दौरान हिसार के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हिसार के सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसको परिजनों के हवाले कर दिया। अब पुलिस ने मामले में हत्या की धारा को जोड़ते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन


राखी शाहपुर निवासी सुरेश ने बताया कि वह और उसका दोस्त राखी खास निवासी 21 वर्षीय अंकित राखी शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कबड्डी खेलने के लिए जाते थे। 11 अप्रैल की दोपहर करीब तीन बजे वह और अंकित खेलने के लिए स्कूल में पहुंचे तो वहां पर विकास, योगेश, सचिन, मोहित, आशीष, मोहित चाइनीज, अभिषेक, संजू, अमित, पंकज लटेरा, रवि और अन्ना समेत 8-10 अन्य ने अंकित की लात घूसों से पिटाई शुरू कर दी। विकास, सचिन, योगेश, आशीष ने अंकित से कहा कि तुम अपने गांव राखी खास की टीम में न खेलकर राखी शाहपुर की टीम में क्यों खेलते हो। आवेश में आकर विकास व सचिन ने उसके सिर में ईंट मार दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आकर उसे छुड़ाया था। इसके बाद से उसका हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

पहले परिजनों के बयान पर लड़ाई झगड़े का मामला दर्ज हुआ था। लेकिन अब युवक की मौत होने के बाद उसमें हत्या की धारा को जोड़ दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी नारनौंद

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें