फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रेंजर एफसी को 3-0 से हराकर जुबां सांगा क्लब बना दिल्ली वुमन सीनियर लीग चैंपियन

Mon, 01 Jun 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दिल्ली के आंबेडकर स्टेडियम में रविवार को आयोजित वुमन फुटबाल लीग चैंपियनशिप में जुबां सांगा क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेंजर फुटबाल क्लब (एफसी) को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम की खिलाड़ी निधि ने पूरे टूर्नामेंट में 28 गोल दागकर श्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हासिल किया। विजेता टीम में जाट कॉलेज की 18 और सेंट जोसेफ स्कूल की चार छात्राएं शामिल थीं।
विज्ञापन

प्रवक्ता प्रवीण राजोरिया ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और हर मुकाबले में विपक्षी टीमों पर दबदबा बनाए रखा। खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन का ही परिणाम रहा कि टीम चैंपियन बनने में सफल रही।
कोच विनोद कुमार ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतर खेल का परिचय दिया और टीम भावना के साथ मैदान में उतरकर जीत हासिल की। जाट कॉलेज के प्राचार्य सुरेंद्र बाजिया ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से यह साबित हुआ है कि महिलाओं में भी फुटबाल के प्रति पुरुषों के समान उत्साह और रुचि है। जाट कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. महेश ख्यालिया, जगदीप श्योराण, विनय, परीक्षित, नवीन कुमार, स्वीटी और हिमांशी ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें