हिसार। कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में 30 व 31 मई को आयोजित 16वीं हरियाणा सीनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आदमपुर क्षेत्र के गांव सदलपुर की खिलाड़ी सिमरन बिश्नोई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3,000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में रजत पदक जीता। सिमरन, सुरेश कुमार खीचड़ की पुत्री हैं।
कोच पवन ढूकिया और अनूप माल ने बताया कि सिमरन की इस उपलब्धि से परिवार और गांव का नाम रोशन हुआ है। प्रतियोगिता में कपिल के प्रदर्शन की भी सराहना की गई। वहीं अन्य स्पर्धाओं में मोहित शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, कपिल, भुवन शर्मा, सुमित, राजेश कुमार और संजय सिंह ने चौथा व पांचवां स्थान हासिल किया।
800 मीटर दौड़ में रोहित, दीपक, नरेंद्र कुमार, मनीष कुमार और प्रवीण कुमार ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी।