फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीपी के टैंक में जहरीली गैस से चार लोगों की मौत मामले में जेई, एसडीओ सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उकलाना में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक में जहरीली गैस से चार लोगों की मौत के मामले में जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कुलदीप कुहाड़ को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले वीरवार को जेई रघुबीर सिंह को निलंबित कर दिया गया था। एडीसी की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव एके सिंह ने उकलाना-बरवाला के जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कुलदीप कुहाड़ को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। वीरवार को जूनियर इंजीनियर रघुबीर सिंह को निलंबित कर दिया है। प्रदेश सरकार ने उकलाना के बुढ़ाखेड़ा मामले में एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल ने कहा कि कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही रिपोर्ट देंगे। सभी अधिकारियों को साथ लेकर मौके का निरीक्षण करेंगे। सभी पक्षों को सुनने व तथ्यों की जांच के बाद रिपोर्ट देंगे। बता दें गांव बुढ़ाखेड़ा में बने एसटीपी में 19 अप्रैल शाम मोटर को ठीक करने उतरे व उनको बचाने गए महेंद्र, सुरेंद्र, राजेश, राहुल की जहरीली गैस से मौत हो गई थी। चार लोगों की मौत के बाद मृतक सुरेंद्र के परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया था। परिजनों का आरोप था कि ठेकेदार की ओर से कर्मियों को टैंक में उतरने के लिए बचाव के संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जाते थे। उनको बिना उपकरणों के ही काम करने के लिए मजबूर किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें