फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई दाखिला: आज आवेदन करने का अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आईटीआई की विभिन्न ट्रेड में सोमवार तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। क्योंकि मुख्यालय ने 4 अक्तूबर तक आवेदन करने का समय बढ़ाया था। तोशाम रोड स्थित आईटीआई की कुल 37 ट्रेड में 11590 आवेदन आए है। खास बात है कि इस बार प्रदेश स्तर पर लड़कियों ने आईटीआई की ट्रेड में कम रूचि दिखाई है। अभी तक 11677 लड़कियों ने विभिन्न ट्रेड में आवेदन किया है। जबकि 77103 लड़कों ने आवेदन किया है। साथ ही इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में अभी तक 67607 आवेदन प्राप्त हुए है। जबकि दूसरे नंबर पर कोपा ट्रेड है, जिसमें 47459 आवेदन प्राप्त हुए है।
विज्ञापन

सर्वर डाउन होने से आ रही दिक्कतें
सोमवार को आवेदन का अंतिम दिन होने के कारण सर्वर डाउन की दिक्कत हो सकती है। क्योंकि लगतार बीते दिनों में पोर्टल का सर्वर पर लोड बढ़ने से तकनीकी खामियों के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बरवाला आईटीआई में 4366 व महिला आईटीआई में 830 पहुंचे आवेदन
बरवाला स्थित आईटीआई की कुल 21 ट्रेड में 4380 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जबकि हिसार स्थित ठंडी सड़क समीप महिला आईटीआई की बात करें तो कुल 7 ट्रेड में 830 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें