फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कोहरे में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों पर लगवाएं रिफ्लेक्टर पट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। कोहरा छाने के चलते प्रशासन ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप व सड़कों पर सफेद पट्टी को लेकर संज्ञान लिया है। इसके लिए एसडीएम राजेश खोथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए। खास तौर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में कोहरा व धुंध का का आना लाजमी है। इसलिए सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप अवश्य लगवाएं। खोथ ने कहा कि सर्दी के मौसम में कभी भी धुंध गिरनी शुरू हो जाती है। जिसके परिणाम स्वरूप विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। जिससे अक्सर सड़क दुर्घटना हो जाती है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर यंत्र या टेप अवश्य लगनी चाहिए। रिफ्लेक्टर एक ऐसी चीज होती है जो रात को चमकती है, उसकी चमक से यह ज्ञात हो जाता है कि सामने से कोई वाहन आ रहा है।
मार्केट कमेटी के सचिव के दिए निर्देश
एसडीएम ने कहा कि फिलहाल धान की कटाई का सीजन चल रहा है और बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनाज मंडियों में आ रहे हैं। उन्होंने मार्केट कमेटी के सचिव को निर्देश दिए कि वह अनाज मंडियों में आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाना सुनिश्चित करें। क्योंकि ऐसा करके सर्दी के मौसम में होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


सड़कों पर लगाई जाएगी सफेद पट्टी
एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह जिन सड़कों पर सफेद पट्टी का नहीं लगी है वहा सफेद पट्टी लगवाएं और सड़कों पर आवश्यकता अनुसार रिफ्लेक्टर यंत्र लगवाना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए क्योंकि सर्दी का मौसम प्रारंभ हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें