फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: प्रॉपर्टी कारोबारी के घर आयकर विभाग का छापा, दिल्ली से आई 12 लोगों की टीम खंगाल रही रिकॉर्ड

Thu, 28 Sep 2023 12:23 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

मंगलवार को दिल्ली से 12 लोगों की टीम हिसार पहुंची। प्राॅपर्टी कारोबारी राजकुमार एलावादी के घर पर मौजूद नहीं होने पर टीम हिसार में ही रुकी। टीम के कुछ सदस्यों ने घर पर ही डेरा डाल दिया। राजकुमार एलावादी के घर पहुंचने के बाद टीम ने सर्वे शुरु किया। जिसमें उनके बैंक खातों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
हिसार में आयकर विभाग का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग की दिल्ली की एक टीम ने हिसार सेक्टर 14 में प्रॉपर्टी कारोबारी राजकुमार एलावादी के आवास पर छापेमारी की। आयकर विभाग की दिल्ली के कॉमर्शियल नंबरों की दो गाड़ियों में यह टीम पहुंची। वीरवार को राजकुमार के घर पहुंचने के बाद विभाग की टीम ने जांच शुरु की है। करीब 12 लोगों की टीम रिकॉर्ड खंगाल रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की दिल्ली की टीम को कोई सूचना मिली थी। जिसके बाद मंगलवार को दिल्ली से 12 लोगों की टीम हिसार पहुंची। प्राॅपर्टी कारोबारी राजकुमार एलावादी के घर पर मौजूद नहीं होने पर टीम हिसार में ही रुकी। टीम के कुछ सदस्यों ने घर पर ही डेरा डाल दिया। वीरवार सुबह राजकुमार एलावादी के घर पहुंचने के बाद टीम ने सर्वे शुरु किया। जिसमें उनके बैंक खातों को खंगाला जा रहा है।

पुलिस की एक टीम भी आयकर विभाग की टीम के साथ मौजूद है। घर के अंदर किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा रहा। परिवार के किसी व्यक्ति को बाहर आने पर भी मनाही है। राजकुमार एलावादी का मोबाइल स्विच ऑफ करा दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजकुमार एलावादी की पहले हिसार की अनाज मंडी में दुकान थी। बाद में उन्होंने अपनी फेक्टरी लगाई। फेक्टरी को बंद कर उन्होंने प्रॉपर्टी के कारोबार में शुरुआत की थी। उनका दिल्ली, गुरुग्राम, एनसीआर एरिया में प्रॉपर्टी का कारोबार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें