फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवानी में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु बने मुसीबत, दो दिन में 6 लोगों को किया घायल

विज्ञापन
सिवानी में बेसहारा पशुओं को पकड़ते नगर पालिका चेयरमैन सुरेश खटक, पार्षद नवीन सूरतपुरिया व नगरपा? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
सिवानी मंडी। शहर में बेसहारा पशु आम लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। शहर के हर गली, मोहल्ले व चौराहों पर बेसहारा पशुओं की भरमार है। ये बेसहारा पशु लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। शुक्रवार देर रात बेसहारा पशुओं ने 6 लोगों को टक्कर मार घायल कर दिया। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह पूरा घटनाक्रम गली में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात को शहर के गुरेरा रोड पुलिस स्टेशन वाली गली में युवा अधिवक्ता दिनेश सांगवान सहित आधा दर्जन लोगों को एक सांड़ ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। अधिवक्ता दिनेश सांगवान ने बताया कि वह देर रात शादी समारोह से घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान एक आवारा सांड़ ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
शहरवासी राजू मेहता, अमित सोनी, प्रदीप शर्मा, दिनेश वशिष्ठ, प्रदीप बंसल, बिल्लू धूलकोटिया ने बताया कि नगर पालिका की लचर कार्यप्रणाली के चलते पिछले कई वर्षों से शहर बेसहारा पशुओं से मुक्त नहीं हो पाया और कई लोग पशुओं के कारण लगातार घायल होते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अनुमानित आंकड़े के अनुसार करीब एक हजार पशु सड़कों पर है, जिसका खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को चला पशु पकड़ो अभियान
सूचना मिलने पर नपा चेयरमैन सुरेश खटक, पार्षद नवीन सूरतपुरिया फील्ड में उतरे उन्होंने नगर पालिका कर्मचारियों के साथ मिलकर पशु पकड़ो अभियान चलाया। सबसे पहले लोगों पर हमला करने वाल सांडों का पकड़ा।
चेतावनी : सरकारी कार्यालय के सामने छोड़ेंगे बेसहारा पशु
किसान सभा के राज्य सचिव दयानंद पूनिया व पार्षद प्रतिनिधि रमेश कोठारी ने कहा कहा कि आवारा पशु किसानों, व्यापारियों व आमजन के लिए के लिए आतंक बने हुए हैं। प्रशासन ने जल्द कोई कार्रवाई नहीं की तो वे इन बेसहारा पशुओं को पकड़ कर सरकारी कार्यालय के सामने छोड़ेंगे। इससे पहले भी अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं, मगर इनका कोई स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें