फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले 9 माह में 9 घोटाले हुए, सरकार दबाने में लगी: अभय चौटाला

विज्ञापन
in last nine months nine corruption cases arise, but government did't want to open them - Abhay Chautala - फोटो : Hisar
विज्ञापन
इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार में पिछले नौ महीनों में नौ घोटाले हुए हैं। इनमें धान घोटाला, गेहूं व सरसों की खरीद में घोटाला, चावल मिलों से कम चावल मिलने का घोटाला, लॉकडाउन में शराब घोटाला, रजिस्ट्री घोटाला, ट्रांसफर घोटाला, परिवहन विभाग में किलोमीटर स्कीम घोटाला, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति में घोटाला और फसल बीमा घोटाला शामिल हैं। प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है, इसलिए सरकार इन घोटालों को दबाने का प्रयास कर रही है। वे शुक्रवार को सिरसा रोड स्थित ताऊ देवीलाल सदन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

बोले - बरोदा उपचुनाव में इनेलो और कांग्रेस में होगी टक्कर
उन्होंने कहा कि सरकार के घोटालों को इनेलो लगातार उजागर कर रही है और सरकार से इनकी सीबीआई जांच करवाने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव प्रदेश की राजनीति में बदलाव लाने का काम करेगी और इसके बाद एक बार फिर इनेलो प्रदेश की राजनीति का केंद्र बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उपचुनाव को लेकर कमर कस लें और हलके में लोगों से संपर्क साधना शुरू कर दें। चौटाला ने दावा किया कि बरोदा उपचुनाव में इनेलो और कांग्रेस में टक्कर होगी। भाजपा-जजपा को अपनी जमानत बचाने के लाले पड़ जाएंगे। अभय ने कहा कि भाजपा राज में सबसे बड़ी मार किसानों पर पड़ी है। पहले फसल खरीद के समय किसानों को लूटा गया और अब टिड्डी दल के बहाने किसानों की कमर तोड़ने का काम राज्य सरकार ने किया है।
ये रहे बैठक में मौजूद
बैठक में जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय, राज सिंह मोर, बलजीत सिंह डाबड़ा, युद्धवीर आर्य, चतर सिंह स्याहड़वा, राजेश गोदारा, देवीलाल सिहाग, हनुमान भादू, रघुविंद्र, वजीर सिंह मोला, वजीर सिंह ज्याणी, राजेश नारनौंद, सतपाल काजला, राय सिंह पूनिया, कलीराम खेदड़, एडवोकेट गंगाराम, यशपाल बेरवाल, रमेश ओढ़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें