एनआरसीई और अग्रोहा लैब से शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट में ऋषि नगर निवासी मालाराम संस टॉफी फैक्टरी संचालक के कांटेक्ट से परिवार के तीन सदस्यों सहित 10 लोग संक्रमित पाए गए।
एसबीआई का मैनेजर, सीए, सीआईएसएफ का कांस्टेबल, एक कंप्यूटर ऑपरेटर, सेंट्रल जेल-2 का वार्डर और मेडिकल स्टोर संचालक सहित शुक्रवार को कुल 56 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 53 लोग जिला वासी और तीन बाहरी जिलों के रहने वाले हैं। इन्हीं के साथ ओडिशा की जिंदल स्टीनलेस लिमिटेड का कर्मचारी, चार किराना स्टोर संचालक और शांति नगर वासी संक्रमित मरीज के परिवार के चार सदस्य भी संक्रमित मिले हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 903 से बढ़कर 956 हो गया है।
ये है संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री
ऋषि नगर का 24 वर्षीय युवक, एक किराना स्टोर संचालक, भामाशाह व पुरानी अनाज मंडी एरिया के दो किराना स्टोर संचालक, ऋषि नगर एरिया की मालाराम संस टॉफी फैक्टरी संचालक के कांटेक्ट से उसके परिवार की 39 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय बच्ची और 14 वर्षीय बच्चा, वहीं काम करने वाली 48 वर्षीय महिला, योग नगर का 35 वर्षीय युवक, न्यू ऋषि नगर के 34 व 32 वर्षीय दो युवक, चंदन नगर का 32 वर्षीय युवक, 12 क्वार्टर रोड के नजदीकी भारत नगर का 34 वर्षीय युवक, न्यू ऋषि नगर का 19 वर्षीय युवक सहित छह लोग संक्रमित मिले हैं। लांधड़ी का 21 वर्षीय युवक संक्रमित मिला, जो कुछ दिन पहले यूरोप के गल्फ एयरलाइंस से लौटा था, जिसकी अग्रोहा गारमेंट्स के नाम से दुकान भी है। कैमरी के सांगवान मोहल्ला का 34 वर्षीय व्यक्ति, जो मैग्मा फाइनेंस कंपनी में मैनेजर हैं, सेंट्रल जेल-2 का वार्डर, संक्रमित नर्स के कांटेक्ट से बरवाला ढाणी के प्रेम नगर एरिया की 20 वर्षीय युवती, खैरी पाबड़ा का कंप्यूटर ऑपरेटर संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा 54 वर्षीय व्यक्ति, 40 वर्षीय व्यक्ति व 38 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित मिले हैं, जिनके मोबाइल नंबर और पते गलत हैं। ऋषि नगर का 26 वर्षीय युवक, सेक्टर-14 का 24 वर्षीय छात्र, मसूदपुर का 22 वर्षीय युवक, खारिया का 28 वर्षीय युवक, मुल्तानी चौक की 52 वर्षीय महिला, प्रोफेसर कॉलोनी का 29 वर्षीय सरकारी मेडिकल ऑफिसर, हांसी के रूपनगर का 50 वर्षीय मेडिकल स्टोर संचालक, शांति नगर के संक्रमित के परिवार के चार सदस्य संक्रमित मिले हैं। हांसी के तिकोना पार्क एरिया का 68 वर्षीय व्यक्ति, 24 वर्षीय महिला और 68 वर्षीय वेंडर भी संक्रमित मिले हैं।
नारनौंद के सब डिविजनल अस्पताल का डिप्टी सुपरिंटेंडेंट कोरोना पॉजिटिव
हांसी के काली मंदिर रोड स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम की रहने वाली 35 वर्षीय महिला और उसकी 9 वर्षीय बच्ची, बजरिया चौक के नजदीकी एरिया की 52 वर्षीय स्टाफ नर्स है और चाय बेचने वाला 16 वर्षीय किशोर भी संक्रमित मिले हैं। न्यू काठ मंडी का 31 वर्षीय युवक और ज्वेलरी शोरूम का संचालक 71 वर्षीय बुजुर्ग, नारनौंद के सब डिविजनल अस्पताल का 52 वर्षीय डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, सेक्टर 14 की 31 वर्षीय सीए महिला, एसबीआई का 33 वर्षीय मैनेजर, 10 वर्षीय बच्चा, विद्यानगर का 22 वर्षीय युवक, मिलगेट के नजदीकी कप्तान स्कूल एरिया का 40 वर्षीय ऑटो चालक, कैथल जिले से लौटी दुर्जनपुर की 68 वर्षीय महिला, कोलकाता से लौटा ठसका का 29 वर्षीय सीआईएसफ का जवान, खड़गपुर का 22 वर्षीय युवक और आदमपुर की इंदिरा कॉलोनी का 36 वर्षीय रिक्शा चालक संक्रमित मिले हैं। मिलगेट एरिया के नजदीकी भाईचारा चौक का 18 वर्षीय वाच मैकेनिक संक्रमित मिला है।
यह मिले बाहरी जिले के रहने वाले
43 वर्षीय ट्रक ड्राइवर और फतेहाबाद के नरकंडा गांव का 63 वर्षीय रिटायर्ड व्यक्ति संक्रमित मिला है, जो महाराष्ट्र के नागपुर से आया था। बिहार की 37 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है, जो फिलहाल न्यू ऋषि नगर में रहती है। हैदराबाद से लौटा यूपी का रहने वाला सेना का जवान भी संक्रमित मिला है।
शुक्रवार को 56 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें तीन लोग बाहरी जिलों के रहने वाले हैं। विभागीय टीमें इनकी हिस्ट्री जुटा रही हैं, ताकि संपर्क में आने वाले लोगों और उनके परिजनों के सैंपल लिए जा सकें।
- डॉ. जया गोयल, डिप्टी सीएमओ, हिसार