हिसार। कौन बनेगा करोड़पति में लॉटरी के नाम पर शहर के सैनियान मोहल्ला में रहने वाले कपिल गोगिया के साथ लाखों रुपये की ठगी हुई है। अब इस संबंध में साइबर पुलिस थाना में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में कपिल का कहना है कि वह राजगुरु मार्केट मे एक दुकान पर काम करता हूं। 2019 में मेरी पत्नी सीमा गुलाटी ने मोबाइल एप के माध्यम से कौन बनेगा करोड़पति खेला था। 17 मई 2021 को पत्नी के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप नंबर पर एक फोटो मैसेज आया। उसमें लिखा था कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। उसके बाद उनके द्वारा बताए गए खाते मे कई बार रुपये डलवाएं। कुल एक लाख पांच हजार रुपये उनके खाते में जमा करवाई। जब रुपये मांगे तो देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद