फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के नए वैरिएंट के लिए अस्पतालों को किया अलर्ट, बूस्टर डोज की बढ़ाई गति

विज्ञापन
परीक्षा देकर घर की ओर लौटती छात्राएं - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को भांपते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट रहने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग को बुधवार को विदेश से लौटे 20 लोगों की दूसरी सूची मिली है, जिनके सैंपल अगले तीन दिन में लिए जाएंगे। विभाग की टीम ने पहले आए 26 लोगों में से शेष 12 लोगों के सैंपल बुधवार को लिए। इन सभी लोगों को 8 दिन होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए हैं। डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने स्वस्थ्य विभाग को घर-घर जाकर वैक्सीनेशन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को 2541 लोगों को वैक्सीन लगी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के जीव वैज्ञानिक डॉ. रमेश पूनिया ने बताया कि 25 व 26 नवंबर को
विदेश से लौटे 20 लोगों की सूची मिली है। उन्होंने लिस्ट में शामिल 10 लोगों से फोन कर होम क्वारंटीन के बारे में पूछा। पांच लोग घर पर नहीं मिले। इन लोगों ने कहा कि उन्हें इसे बारे में कोई निर्देश नहीं थे। इन लोगों ने खुद के टीकाकरण होने की बात कहकर खुद को सुरक्षित बताया। विदेश से लौटे लोगों के सैंपल एयरपोर्ट पर लिए जा रहे हैं। इसके बाद 8 दिन तक इन लोगों को होम क्वारंटीन रहना है। आठ दिन बाद स्वास्थ्य विभाग दोबारा से सैंपल लेगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही इन लोगों को बाहर निकलने की अनुमति होगी।
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
स्वास्थ्य विभाग ने जिले सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट जारी किया है। इसमें आइसोलेशन वार्ड, वेंटिलेंटर, ऑक्सीजन सिलिंडर तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। नागरिक अस्पताल, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, संजीवनी अस्पताल में बेड आरक्षित किए जाएंगे। अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी शुरू होगा।
विज्ञापन

तीसरे दिन भी लक्ष्य से दूर...
स्वास्थ्य विभाग की टीम तीसरे दिन भी अपने 2000 के लक्ष्य को पूरा नहीं कर सकी। पिछले तीन दिन से दो हजार का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें सोमवार को 780, मंगलवार को 1200,बुधवार को 1480 सैंपल ही लिए जा सके। दरअसल अब लोग सैंपल देने में सहयोग कम कर रहे हैं।
संक्रमित बुजुर्ग को सांस लेने में दिक्कत, दिल्ली रेफर
मेला ग्राउंड के कोरोना संक्रमित बुजुर्ग के परिवार के तीन लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज गए हैं। इन लोगों को होम आइसोलेशन के निर्देश दिए हैं। बुजुर्ग को सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बुधवार को 2541 लोगों को वैक्सीन लगी है। इनमें से 60 से अधिक आयु वर्ग में 32 लोगों को, 45 से 60 के आयु वर्ग में 61 लोगों को और 18 से 44 के आयु वर्ग में 381 लोगों को पहली डोज लगी है। अब तक जिले में पहली डोज 1015825 लोगों को लग चुकी है, जबकि दूसरी डोज 414643 लोगों को लगी है।
991 पर पहुंचा डेंगू का आंकड़ा...
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले में बुधवार को डेंगू के 4 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 52 हो गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 5483 डेंगू आशंकित लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 991 लोगों में डेंगू मिला है। 938 व्यक्ति डेंगू से रिकवर हो चुके हैं।
डीसी की अपील
डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने कोविड की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत जिले के नागरिकों से जल्द से जल्द अपना वैक्सीनेशन करवाने की अपील की है। कोविड-19 के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के फैलाव व संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत सुरक्षा चक्र को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रत्येक नागरिक का वैक्सीनेशन करना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हर घर दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक नागरिक को फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और अपने हाथों की सफाई अच्छी तरह से करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें