नारनौंद। गांव मिर्चपुर की शहीद भगत सिंह कुश्ती अकादमी में हरियाणा एमेच्योर कुश्ती संघ की ओर से दो दिवसीय राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 87 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार का रोहित प्रथम, भिवानी का पंकज द्वितीय और रोहतक का पवन तृतीय स्थान पर रहे। हरियाणा कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बिजेंद्र लोहान ने कहा कि हमारे देश के पहलवानों का डंका विदेश में भी बजता है। यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
अकादमी संचालक अजय पहलवान ने बताया कि ग्रीको रोमन कुश्ती में 55 किलोग्राम भार वर्ग में पानीपत का ललित प्रथम, रोहतक का रोनित शर्मा द्वितीय और हिसार का रवि व चरखी दादरी का राहुल तृतीय रहा। 60 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत के मोहित नरवाल प्रथम जींद के नितिन द्वितीय और रोहतक के गौरव व पंचकूला का मोहित तृतीय, 63 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक का संदीप पहले, झज्जर का वरुण दूसरे और सोनीपत का गौरव व रोहतक का संदीप तीसरे, 67 किलोग्राम भार वर्ग में जींद का संदीप पहले, हिसार का सतपाल सिंह दूसरे और हिसार का सुखविंदर व सोनीपत का अखिल तीसरे स्थान पर रहे।
70 किलोग्राम भार वर्ग में मेवात का नरेंद्र प्रथम, जींद का अंकित द्वितीय और भिवानी का साहिल व सोनीपत का अभिजीत तीसरे स्थान पर रहे। 82 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक का प्रिंस पहले, झज्जर का चिराग दलाल दूसरे और सिरसा का तुषार तीसरे स्थान पर रहे। 97 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत के विक्रानी सिंह प्रथम, सोनीपत के राहुल दहिया द्वितीय और झज्जर का प्रीतम व हिसार का यशवीर तृतीय स्थान पर रहे। 130 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत का नितिन पहले और रोहतक का संजीत दूसरे स्थान पर रहे।
फ्री स्टाइल लड़कों की प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम भार वर्ग में 57 किलोग्राम भार वर्ग में सुमित मलिक प्रथम, रोनित द्वितीय और भीम व नवीन तृतीय स्थान पर रहे। 61 किलोग्राम भार वर्ग में रविंद्र प्रथम, दीपक द्वितीय और हिमांशु व तुषार तृतीय स्थान पर रहे। 65 किलोग्राम भार वर्ग में सावन प्रथम, अतुल द्वितीय और रोहित व अजय तृतीय स्थान पर रहे। 70 किलोग्राम भार वर्ग में नरेंद्र प्रथम, अंकित द्वितीय और साहिल व अभिजीत तृतीय स्थान पर रहे। 86 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतीक फोगाट प्रथम, विवेक राठी द्वितीय और प्रथम दलाल व आर्यन तृतीय स्थान पर रहे। 92 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के कुनाल प्रथम, हिसार के सचिन द्वितीय और सोनीपत के हिमांशु व विशाल ने तृतीय रहे। 97 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के पुनीत प्रथम, जींद के विशाल द्वितीय और चरखी दादरी के मन कुमार व सोनीपत के साहिल जागलान तृतीय रहे। 125 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक के अमन राठी प्रथम, सोनीपत के जोगिंदर द्वितीय और सोनीपत के आदित्य व झज्जर के रजत तृतीय स्थान पर रहे।