फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्साकशी में हिसार जोन ने दिल्ली को हराया

विज्ञापन
विद्युत नगर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान जोर लगाते समय गिरी दिल्ली की टीम। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। विद्युत नगर के खेल मैदान में वीरवार को 11वीं अंतर-सर्कल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन हिसार जोन के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। रस्साकशी में दिल्ली जोन, बास्केटबाल में रेवाड़ी को 24-4 और कबड्डी में 31-20 अंक से हराकर हिसार जोन ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बिजली निगम के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने किया। अध्यक्षता बिजली निगम के प्रबंध निदेशक पीसी मीणा ने किया। प्रतियोगिता से पहले 11 सर्कल के 700 से अधिक खिलाड़ियों ने मार्च निकालकर ध्वज फहराया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने गाने के माध्यम से बिजली दुरुस्त करते समय अपनी सुरक्षा के लिए जागरूक करने का संदेश दिया। इस मौके पर हिसार मंडलायुक्त चंद्रशेखर, निदेशक प्रोजेक्टस के वीएस मान आदि मौजूद रहे।

रस्साकशी में जोर आजमाइश करती हिसार की खिलाड़ी। - फोटो : Hisar

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की 11वीं अंतर सर्कल खेलकूद प्रतियोगिता के मौके पर तेनु काला चश्मा- फोटो : Hisar

खेल प्रतियोगिता के मौके पर हरियाणवी गाने पर नृत्य करतीं प्रतिभागी। संवाद - फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें