फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: बेकाबू स्कूल बस ने दो कारों-बाइक को मारी टक्कर, 40 बच्चे बाल-बाल बचे

Thu, 04 Jul 2024 10:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

प्रत्यक्षदर्शी बोले कि बस चालक शराब के नशे में था, वहीं स्कूल प्रशासन का तर्क है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे-9 पर गांव मय्यड़ के पास गुरुवार सुबह दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की बेकाबू बस ने दो कारों और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय बस में 40 बच्चे सवार थे।

विज्ञापन


गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। मौके पर जुटी भीड़ ने बस चालक के नशे में होने के शक में धुनाई कर दी। उधर, स्कूल प्रशासन का तर्क है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे। घटना के बाद बस में सवार बच्चों को दूसरी बस से स्कूल भेजा गया। सदर थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

डीपीएस स्कूल की बस एचएयू के गेट नंबर चार के सामने वाले एरिया से विद्यार्थियों को लेकर स्कूल जाती है। सुबह जब बस मय्यड़ गांव के पास पहुंची तो पहले एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद एक और कार को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार को चपेट में ले लिया। दोनों कारों में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई, लेकिन कारें क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। बस में मौजदू बच्चे चिल्लाने लगे। आसपास के लोगों ने घायल बाइक सवार अस्पताल भेजा, वहीं बस चालक को वहीं पकड़ कर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे का पता चलने पर बच्चों के परिजन स्कूल पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

शिक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची
हादसे की सूचना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाकर मौके पर भेजी। कमेटी में हिसार प्रथम ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी सहित दो स्कूलों के प्राचार्य शामिल थे। करीब डेढ़ घंटे तक जांच के दौरान कमेटी ने बस चालक, महिला सहायक व विद्यार्थियों से पूछताछ कर सभी के बयान दर्ज किए। इस दौरान स्कूल प्राचार्य मंजु सुधाकर भी मौजूद रहीं। कमेटी ने दोपहर बाद अपनी रिपोर्ट डीईओ प्रदीप सिंह नरवाल को भेजी। इसमें बताया कि हादसा ब्रेक-फेल होने के कारण हुआ। चालक को क्लीन चिट दे दी गई। जांच कमेटी को एक बच्चे ने बताया कि बस जैसे ही असंतुलित हुई तो सभी डर गए थे। एक के बाद एक अन्य वाहनों को बस ने टक्कर मारी तो बच्चे चिल्लाने लगे।
 
मामला मेरे संज्ञान में है। जांच कमेटी मौके पर भेजी गई थी। रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। बस चालक के शराब के नशे में होने के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। -प्रदीप सिंह नरवाल, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें