फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन की परीक्षा में हिसार के गुरुजी फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एक तरफ कोरोना संक्रमण के नए केस मिलने लगे हैं वहीं, कोरोना वैक्सीनेशन लगाने की परीक्षा में हिसार जिले के गुरुजी फिसड्डी साबित हो रहे हैं। प्रदेश स्तर पर जारी सूची में हिसार जिले के सिर्फ 40 प्रतिशत गुरुजी ने कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाई है। इस वैक्सीनेशन की दौड़ में जिला 22वें पायदान पर है।
विज्ञापन

शिक्षकों के वैक्सीन लगवाने के मामले में प्रदेश स्तर पर जारी सूची में पहले पायदान पर करनाल (91 प्रतिशत), दूसरे पायदान पर चरखी-दादरी (81 प्रतिशत), तीसरे पायदान पर गुरुग्राम (78 प्रतिशत), चौथे पायदान पर पंचकूला (77 प्रतिशत) पांचवें पायदान पर जींद (76 प्रतिशत) है। गौरतलब है कि तीसरी से 12वीं कक्षा तक के स्कूल खुल चुके हैं। जिस कारण शिक्षकों को वैक्सीनेशन न लगने से विद्यार्थियों पर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ चुका है।
जिले के 4362 शिक्षकों ने नहीं लगवाई वैक्सीन
जिले में 872 सरकारी स्कूलों में कुल 7309 शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें 1576 शिक्षकों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज और 1371 शिक्षकों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं, 4362 शिक्षकों ने अभी तक वैक्सीनेशन नहीं करवाया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि वे स्कूल मुखिया को निर्देश दें कि सभी शिक्षक वैक्सीन लगवाएं। साथ ही संबंधित रिपोर्ट मांगी गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - धनपत राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें