मिस नॉर्थ इंडिया ग्लैम हंट 2021 की उप विजेता सुशील पानू अंत में खड़ी।
- फोटो : Hisar
हिसार। जिले के गांव थुराना की बेटी सुुशीला पानू ने मिस नॉर्थ इंडिया ग्लैम हंट-2021 में उपविजेता रही। यह प्रतियोगिता 26 अगस्त को देहरादून में आयोजित की गई थी। शुक्रवार देर रात प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। इस दौरान सुशीला को ताज भी पहनाया गया।
सुशीला के पिता सुरेश पानू ने बताया कि वह मूल रूप से गांव थुराना के रहने वाले हैं। बेटी सुशीला ने गांव के राजकीय कन्या स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद छठी से बारहवीं की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से की। इसके बाद सुशीला ने ऋषिकेश एम्स से नर्सिंग की पढ़ाई की। फिलहाल ऋषिकेश एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर तैनात है। सुशीला ने पहली बार मिस नॉर्थ इंडिया ग्लैम हंट 2021 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। फाइनल राउंड में डेढ़ मिनट में अपना टेलेंट दिखाना था। अधिकतर प्रतिभागियों ने गायन, नृत्य और अदाकारी का प्रदर्शन किया। सुशीला ने सबसे हटकर आपात काल में ऑक्सीजन देने का तरीका बताया। सुशीला को फर्स्ट रनर अप चुना गया। सुरेश कुमार पानू ने बताया कि वह आर्मी से रिटायर हैं। फिलहाल आईजीआई एयरपोर्ट पर इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी शकुंतला गृहिणी हैं। इस उपलब्धि पर गांव थुराना के लोगों ने खुशी जाहिर की है।