फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के बालसमंद का तापमान 0.1 डिग्री दर्ज, राज्य में सबसे कम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। हालांकि हिसार शहर में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 22 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील व खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से रात के तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही देर रात धुंध भी छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर पाला भी पड़ सकता है।
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं ने ठिठुराया -
रविवार को दिन के समय 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं, जिसने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। हालांकि दिन के समय निकली धूप ने लोगों को ठंड से थोड़ी राहत दी। इस दौरान हवाओं की दिशा पश्चिमी उत्तर पश्चिमी रही।
विज्ञापन

प्रदेश में न्यूनतम तापमान की स्थिति -
स्थान तापमान
बालसमंद 0.1
हिसार 2.0
नारनौल 1.2
सिरसा 0.6
भिवानी 5.1
रोहतक 3.8
फतेहाबाद 3.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें