फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कागजी कार्रवाई करती पुलिस। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। राजीव नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर रवींद्र की हत्याके मामले में पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा चालक टिब्बा दानाशेर निवासी कृष्णा को गिरफ्तारी के बाद शनिवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 10 रुपये किराया कम मिलने पर उसने गुस्से में रवींद्र की हत्या की थी। कृष्णा ने बताया कि उसकी प्रॉपर्टी डीलर रपहंद्र से 30 रुपये किराये में घर छोड़ने की बात हुई थी। रवींद्र उसे 20 रुपये दे रहा था। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया था। गुस्से में उसने सूए से रवींद्र पर वार कर दिया था।
पंचायत में फैसले के बाद हुआ अंतिम संस्कार
मृतक रवींद्र के शव को लेकर भी शनिवार को विवाद समाप्त हुआ। अग्रोहा में दोनों पक्षों में पंचायत हुई। पंचायत में दोनों पक्षों ने एक साथ शव का अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया। इसके बाद अग्रोहा में शाम करीब छह बजे रवींद्र के दोनों बेटों और अन्य परिजनों ने मिलकर अग्रोहा में अंतिम संस्कार करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के बाद फैसला
हत्यारोपी जेल भेज दिया है। दोनों पक्षों में पंचायती फैसले के बाद अग्रोहा में शव का अंतिम संस्कार करवाया है।
-जांचकर्ता चंद्रभान, एसआई, मिलगेट थाना, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें