फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: लुवास में 105 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, प्रदेश सरकार की ओर से लुवास प्रबंधन बोर्ड को मिली हरी झंडी

Wed, 22 Nov 2023 06:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मियों के पदों पर अगले महीने भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। लुवास में पिछले कुछ सालों में नए पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में जल्द ही शिक्षकों व गैर शिक्षक कर्मियों की भर्ती होगी। लुवास को प्रदेश सरकार की ओर से अनुमति मिल गई है। विश्वविद्यालय में 105 से अधिक पदों पर भर्ती होगी। दिसंबर महीने में इसकी प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। जिसमें आवेदन की प्रक्रिया ली जाएगी।
विज्ञापन


लुवास में पिछले कुछ सालों में नए पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इसके अलावा पिछले पांच साल में कई गैर शिक्षक कर्मी सेवानिवृत्त हो गए हैं। जिस कारण लुवास में कर्मियों की संख्या लगातार कम हो रही है। लुवास प्रबंधन बोर्ड ने भर्ती के बारे में प्रदेश सरकार से अनुमति मांगी थी। इस पर सरकार की ओर से हरी झंडी मिल गई है। शिक्षकों में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती होगी।

गैर शिक्षक में लिपिक, डाटा इंट्री ऑपरेटर,चपरासी, माली,चालक सहित अन्य पदों पर नियमित भर्ती होगी। लुवास की ओर से सभी पदों के लिए जल्द ही विस्तृत सूचना जारी की जाएगी। जिसमें हर एक पद का ब्योरा होगा।
विज्ञापन


उसके लिए जरूरी योग्यता, आवेदन की प्रक्रिया सहित अन्य डिटेल होंगी। बता दें कि हिसार-चंडीगढ़ रोड पर लुवास का नया कैंपस बनकर तैयार हो रहा है। जिसमें पहले चरण में प्रशासनिक कार्यालयों को नए भवन में स्थानांतरित किया जाएगा।

खाली पदों को भरने के बारे में प्रदेश सरकार की ओर से अनुमित मिल गई है। इसमें 90 से अधिक गैर शिक्षक और 15 से अधिक शिक्षक पदों के लिए अनुमति मिली है। जल्द ही इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। -डॉ. विनोद कुमार , कुलपति, लुवास
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें