हिसार। शिव नगर में रहने वाली एक महिला ने अपने सास और ससुर को पीटा और धक्के मारकर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। इस संबंध में दंपती ने एचटीएम थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने अंजू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में शिव नगर निवासी पृथ्वी ने बताया कि पत्नी के साथ बेटे सोनू के साथ रहता था। सोनू की पत्नी अंजू काफी समय से हम दोनों को परेशान कर रही है। बेटे सोनू की अगस्त महीने में डेंगू बुखार के चलते मौत हो गई थी। बेटे की तेरहवीं के बाद से पुत्रवधू मानसिक परेशान कर रही है। कभी गला दबाकर तो कभी तकिये से मुंह दबा कर जान से मारने का प्रयास कर चुकी है। कामयाब न होने पर मारपीट करती है और अब धक्के मारकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। संवाद