स्वर्ण पदक विजेता हरियाणा की टीम हॉकी कोच आजाद मलिक के साथ।
- फोटो : Hisar
हिसार। आंध्र प्रदेश में हुई 12वीं जूनियर वुमन नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम चैंपियन बनी। हरियाणा की टीम ने रविवार को फाइनल मुकाबले में झारखंड को 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया है।
चैंपियनशिप 25 मार्च से लेकर 3 अप्रैल तक हुई थी। हरियाणा टीम की ओर से चौथे मिनट में पहला गोल सोनीपत की साक्षी राणा ने किया। दूसरा गोल 45वें मिनट में सोनीपत की ही खिलाड़ी कनिका ने किया। 60वें मिनट में फिर साक्षी राणा ने एक और गोल कर टीम को जीत दिलाई। सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक ने बताया कि जूनियर वुमन हॉकी टीम पिछले 11 साल से लगातार फाइनल खेल रही है। इनमें से अब तक टीम 6 गोल्ड मेडल जीत चुकी है। कोच ने बताया कि टीम की सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर जीत दिलाई है।