फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई अनाज मंडी पहुंचा गेहूं, अच्छा भाव मिलने पर रायपुर के किसान ने 10 क्विंटल फसल निजी एजेंसी को बेची

विज्ञापन
नई अनाजमंडी में रखी गेहूं की ढ़ेरी। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। नई अनाजमंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई। रविवार को मंडी में दो किसान गेहूं लेकर पहुंचे। धिकताना से किसान 80 क्विंटल और रायपुर से किसान 10 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचे। इस दौरान अच्छा भाव मिलने पर रायपुर के किसान ने अपनी फसल प्राइवेट एजेंसी को बेच दी। इस दौरान किसान ने प्राइवेट एजेंसी को 2025 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं बेची। जबकि गेहूं का सरकारी खरीद रेट 2015 रुपये प्रति क्विंटल है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के मंडी सुपरवाइजर अशोक कुमार ने बताया कि एक किसान ने अपनी फसल प्राइवेट एजेंसी को बेची दी। जबकि धिकताना से पहुंचा किसान की गेहूं अभी मंडी में रखी हुई है। सोमवार को सफाई की जाएगी। उसके बाद ही पता चलेगा कि किसान सरकारी रेट या फिर प्राइवेट एजेंसी को बेचेगा। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हुई, लेकिन दो दिन तक कोई भी किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा। मंडी में तीसरे दिन रविवार को किसान गेहूं लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें