फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव : ओपी कोहली के सिर सजा प्रधान का ताज

Fri, 23 Dec 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
हिसार बार - फोटो : bureau
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के प्रधान और सचिव पद के लिए वीरवार को लाइब्रेरी में सुबह 9 से शाम 4.30 बजे तक मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद मतों की गिनती हुई। चुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशी ओमप्रकाश कोहली ने अपने प्रतिद्वंद्वी सुंदर सिंह बैनीवाल को 203 वोटों तथा सचिव पद के प्रत्याशी मनप्रीत सिरस्वा ने अपने प्रतिद्वंद्वी संदीप बूरा को 167 वोटों के अंतर से हराया।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर 1800 वोटरों को वोट डालने का अधिकार है। इनमें 190 महिला वकील हैं। प्रधान और सचिव पद को लेकर वीरवार को मतदान हुआ। चुनाव अधिकारी ओएन कौशिक और सहायक चुनाव अधिकारी बृजेेश कुमार सिंधु व राजबीर पायल को चुनाव कराने की जिम्मेवारी सौंपी गई थी।

वीरवार को सुबह 9 बजे से शाम 4.30 बजे तक मीटिंग हाल के ऊपर लाइब्रेरी में मतदान हुआ। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मी तैनात थे। वोटर वोट डालने के लिए लाइन में लगे थे। कुल 1800 वोटरों में से 1309 ने वोट डाले। प्रधान पद को लेकर ओपी कोहली, सुंदर सिंह बैनीवाल, धर्मवीर आर्य और रत्नदेव सभ्रवाल तथा सचिव पद को लेकर मनप्रीत सिरस्वा व संदीप बूरा मैदान में थे।
विज्ञापन


जीत की घोषणा होते ही फूल मालाओं से लाद दिया
कोर्ट परिसर में मतदान के बाद मतगणना शुरू हो गई। चुनाव अधिकारियों के मोबाइल स्विच ऑफ मिले। फिर भी समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के जीतने की बात करते रहे। प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ वहां डटे थे। जैसे ही कोहली और मनप्रीत की जीत की घोषणा हुई तो समर्थकों ने उनको फूलों की मालाएं पहनाकर उठा लिया। फिर वकीलों ने हाथ मिलाकर बधाई दी। हारे प्रत्याशी वहां से खिसक लिए।

प्रधान पद के प्रत्याशियों को मिले वोट
प्रत्याशी का नाम        वोट संख्या
ओपी कोहली                  671
एसएस बैनिवाल              468
धर्मबीर आर्य                  129
एसडी सभ्रवाल                41

सचिव पद के प्रत्याशियों को मिले वोट
मनप्रीत सिरस्वा               738
संदीप बूरा                     571
कैंसिल वोट                     01
कुल वोट पड़े                1309

जूनियर वकीलों को यूपी की तर्ज पर भत्ता दिलाने का प्रयास करेंगे : कोहली
ओपी कोहली पहले बार एसोसिएशन के सचिव रह चुके हैं। वह पिछले साल प्रधान पद का चुनाव मामूली अंतर से हार गए थे। प्रधान पद पर जीतने पर कोहली ने बताया कि वह जूनियर वकीलों को यूपी की तर्ज पर भत्ता दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। नये चैंबरों के लिए सरकार से जमीन लेंगे और वकीलों की सेवा के लिए 24 घंटे तैयार मिलेंगे।

सब साथियों के सहयोग से काम करेंगे: मनप्रीत
सचिव मनप्रीत सिरस्वा ने बताया कि वह सब साथियों के सहयोग से काम करेंगे। नये चैंबरों के लिए जमीन की सरकार से मांग करेंगे। पार्किंग में और सुविधाएं दी जाएंगी तथा कोर्ट व पुराने चैंबरों के बीच एक कॉरिडोर बनाने का प्रयास किया जाएगा। वह हर हालत में बार की गरिमा बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें