फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: कोरोनाकाल से बंद पड़ी ट्रेन को रेलवे की हरी झंडी, 15 फरवरी से रोजाना रात 12:05 बजे चलेगी हिसार-अमृतसर एक्सप्रेस

Fri, 11 Feb 2022 12:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

ट्रेन वापसी में उसी दिन शाम को 6:30 बजे अमृतसर से हिसार के लिए रवाना होगी, जो रात करीब साढ़े बजे हिसार पहुंचेगी। पहले यह ट्रेन हिसार से रात 12:45 बजे चलती थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। कोरोनाकाल से बंद पड़ी हिसार-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के लिए रेलवे ने हरी झंडी दे दी है। अब हिसार से यह एक्सप्रेस ट्रेन 15 फरवरी से रोजाना रात 12:05 बजे रवाना होगी, जो सुबह 7:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में उसी दिन शाम को 6:30 बजे अमृतसर से हिसार के लिए रवाना होगी, जो रात करीब साढ़े बजे हिसार पहुंचेगी। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हिसार-अमृतसर ट्रेन करीब दो साल से बंद है, लेकिन अब रेलवे की ओर से इस ट्रेन को चलाने के आदेश जारी हो चुके है। वहीं सुबह चार बजे हिसार से लुधियाना जाने वाली ट्रेन फिलहाल बंद है। इस ट्रेन को चलाने के लिए कई बार यात्री मांग उठा चुके हैं। हिसार-अमृतसर ट्रेन के समय में भी बदलाव किया गया है। पहले यह ट्रेन रात को 12:45 बजे रवाना होती थी, लेकिन 15 फरवरी से ट्रेन रात को 12:05 बजे रवाना होगी। यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा रोजाना मिलेगी।

हिसार से चलने पर ये आएंगे मुख्य स्टेशन
हिसार से रायपुर, जाखल, संगरूर, लुधियाना, जालंधर, ब्यास होते हुए ट्रेन अमृतसर जाएगी। इस ट्रेन का मुख्य स्टेशन पर ही ठहराव होगा। यात्री इस ट्रेन के चलने से पांच मिनट पहले भी टिकट ले सकते हैं। 
विज्ञापन


उधर, धुंध के कारण बंद हुई अमृतसर-अजमेर एक मार्च से दौड़ेगी
धुंध के कारण बंद पड़ी अमृतसर-अजमेर ट्रेन एक मार्च से ट्रैक पर लौटेगी। यह ट्रेन हिसार होकर जाएगी। उल्लेखनीय है कि हिसार से भी इस ट्रेन में काफी यात्री सफर करते हैं मगर अभी तक धुंध के कारण यह ट्रेन रद्द की हुई थी। वहीं इस ट्रेन को भी चलाने के लिए रेलवे अधिकारियों के पास सूचना आ चुकी है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और रविवार को चलेगी। 

हिसार-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन कोरोनाकाल से ही बंद थी। अब इस ट्रेन को चलाने के लिए अनुमति मिल गई है। यात्रियों को ट्रेन की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। - दीपचंद, चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर, रेलवे 


कोरोना केस कम होने के बाद ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़
उधर, कोरोना के केस कम होने के बाद ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़नी शुरू हो चुकी हैं। हालांकि एक-दो ट्रेन अभी बंद की हुई हैं। जिन्हें भी जल्द चला दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि रोजाना हिसार से 50 से ज्यादा ट्रेनों का आवागमन रहता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें