हिसार। शहर के बस स्टैंड पर 34 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए फतेहाबाद की एक भाजपा नेत्री के बेटे और आरोपी हिमालय उर्फ रोबिन की निशानदेही पर नाइजीरियन आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
एसआई रामचंद्र ने बताया कि आरोपी फतेहाबाद निवासी हिमालय उर्फ रोबिन को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड को आरोपी को दिल्ली ले जाया गया। उसकी निशानदेही पर दिल्ली के मोहन गार्डन के पास लक्ष्मी विहार में किराये के मकान पर रहने वाले नाइजीरियन नागरिक फ्रैंक मिचल को गिरफ्तार किया। उसे हिसार लेकर आए और अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। बता दें कि दो दिन पहले हरियाणा स्टेट एंटी नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने गत दिवस बस स्टैंड पर छापेमार कार्रवाई करते हुए फतेहाबाद निवासी हिमालय को 34 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। संवाद