फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को मिलीं 10 हजार डोज, आज पांच बूथों पर लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन की 10 हजार डोज मिली हैं। अब सोमवार को सब डिविजन अस्पताल एवं दो सीएचसी सहित पांच जगहों पर टीकाकरण होगा। रविवार को केवल उकलाना ब्लॉक में ही टीकाकरण हुआ। इन सीएचसी से गांव-गांव वाइज टीकाकरण किया जा सकेगा। यहां पर नजदीकी क्षेत्रों के लोग बूथ पर जाकर टीका लगवा सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले कई दिनों से विभाग को लागत की अपेक्षा बहुत कम वैक्सीन मिल रही थीं, जिस कारण टीकाकरण बढ़ नहीं पा रहा है। शनिवार को विभाग के पास 2 हजार वैक्सीन पहुंची थी। सोमवार को हांसी नागरिक अस्पताल, नारनौंद-बरवाला सीएचसी, जिला अस्पताल और टीबी अस्पताल में टीका लगेगा। टीबी अस्पताल में केवल कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगेगी। विभाग ने अपील की है कि जिन लोगों की दूसरी डोज लगना बाकी है वह समय पर जाकर टीका लगवाएं। डिप्टी सीएमओ डॉ. जितेंद्र शर्मा ने बताया कि हमें वैक्सीन की 10 हजार डोज मिली है, सोमवार को पांच जगहों पर टीका लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें