हिसार। नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के चलते विदेश से आने वाले लोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अब तक विदेश से आने वाले यात्रियों की संख्या 248 है, जिसमें से 77 यात्री हाई रिस्क वाले देशों से है। टीम द्वारा सभी की काउंसलिंग की जा चुकी है। विदेश से आने वाले यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ट्रेस कर उनकी पूरी जानकारी जुटाई रही है। विदेश से आने वाले सभी लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीम घर जाकर काउंसिलिंग करेगी। पहली रिपोर्ट निगेटिव आने पर होम आइसोलेट यात्रियों का फोन पर हालचाल जाना जाएगा। इसके अलावा 3 से 6 दिन के अंतराल में टीम काउंसलिंग के लिए जाएगी। किसी में खांसी, जुकाम, बुखार जैसे लक्षण दिखने पर समय अवधि से पहले सैंपल लिए जाएंगें। स्वास्थ्य विभाग को 2000 सैंपल लेने का लक्ष्य दिया गया है, ऐसे में टीम द्वारा रोजाना 2000 से ज्यादा सैंपल लिए जा रहे हैं।
----
ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां-
- रोजाना 2000 सैंपल लिए जा रहे
- वार्ड वाइज वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है
- विदेश से आने वालों के दूसरे सैंपल की समय अवधि के 3 से 6 दिन के अंतराल में काउंसलिंग
- नागरिक अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं
- गांवों में भी सीएचसी व पीएचसी सेंटरों में सैंपलिंग हो रही।
- बच्चों के लिए 41 व बड़ों के लिए 218 वेटिलेंटर व 161 आइसोलेशन बेड निर्धारित किए गए
- करीब 37 निजी और सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए 1580 बेड निर्धारित
- संजीवनी अस्पताल में 200 ऑक्सीजन बेड निर्धारित किए
---
कोट -
कोविड-19 लैब में आरटीपीसीआर मशीन शुरू करने की अनुमति लेने के लिए चंडीगढ़ उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा है। जल्द ही लैब शुरू हो जाएगी। सोमवार को जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का नया मामला सामने नहीं आया। फिलहाल जिले में कोई एक्टिव केस नहीं है और रिकवरी रेट 97.89 प्रतिशत है। जिले में अभी तक 7 लाख 98 हजार 883 लोगों की जांच हुई है, जिसमें संक्रमण के कुल 54 हजार 2 मामले सामने आए हैं। अब तक कुल 52 हजार 861 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं।
- डॉ. सुभाष खतरेजा, जिला सर्विलांस अधिकारी एवं आईडीएसपी इंचार्ज।
----