फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: उत्तर में खिसकेगी मानसून की टर्फ रेखा, 19 जुलाई से प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार

Fri, 15 Jul 2022 04:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

गुरुवार को भरपूर मात्रा में नमी मिलने व गर्मी के कारण प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हालांकि अगले दो-तीन बिखराव वाली बारिश की ही गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभी तक हरियाणा में मानसून की बिखराव वाली गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। मगर आने वाले दिनों में प्रदेश भर में एक साथ मानसून सक्रिय होगा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार मानसून की टर्फ रेखा के उत्तर में खिसकने से 19 जुलाई से प्रदेश के सभी जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। हालांकि अगले दो-तीन बिखराव वाली बारिश की ही गतिविधियां होंगी।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार गुरुवार सुबह से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों ने डेरा जमा लिया था। इस कारण से प्रदेश के कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, यमुनानगर, करनाल, झज्जर, रेवाड़ी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 32 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

यह है बिखराव वाली बारिश का कारण
वर्तमान परिदृश्य में उच्च आर्द्रता और प्रचुर मात्रा नमी एवं उच्च तापमान से अचानक बादलों का फूटाव व निर्माण होता है। इसकी वजह से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बिखराव वाली बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। इस दौरान बादल सुबह जल्दी या शाम को देर से आते हैं और दो से तीन घंटे में कम में बारिश के बाद खत्म हो जाते हैं। इस प्रकार की मौसम स्थितियों से तापमान में भारी गिरावट की उम्मीद नहीं होती, बल्कि इस प्रकार की की नमी और आर्द्रता की मौजूदगी से आमजन को उमस और पसीने वाली गर्मी से परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन


प्रदेश के जिलों में बारिश का आंकड़ा

  • अंबाला-0.2 एमएम
  • हिसार-7.0 एमएम
  • करनाल-16.0 एमएम
  • नारनौल महेंद्रगढ़-28.0 एमएम
  • रोहतक-6.0 एमएम
  • फतेहाबाद-10.0 एमएम
  • एनडीआरआई करनाल-25.5 एमएम
  • कुरुक्षेत्र केवीके-0.5 एमएम
  • नूंह एडब्ल्यूएस-6.5 एमएम
  • बावल रेवाड़ी-3.5 एमएम
  • दामला यमुनानगर-42.5 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें