फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: प्रदेश में और बढ़ी गर्मी, पारा 47 के पार पहुंचा, सिरसा लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म रहा

Fri, 17 May 2024 10:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ  सक्रिय होगा। गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। गर्मी लगातार सताएगी। सिरसा में दिन का तापमान 47.1 डिग्री पहुंचा गया। 
विज्ञापन
भिवानी में तेज धूप से बचने के लिए सिर ढक कर जाते स्कूली बच्चे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में शुक्रवार को दिन का तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया। 47.1 डिग्री के साथ सिरसा लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सबसे गर्म रहा। हालांकि शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मगर, इस विक्षोभ के असर से गर्मी से राहत की उम्मीद कम है।
विज्ञापन


हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। शुक्रवार को स्थिति यह रही कि प्रदेश के 12 जिलों में दिन का तापमान 45 डिग्री या इससे ऊपर रहा। सिरसा में दिन का तापमान 47.1 डिग्री पहुंचा गया। यह वीरवार के मुकाबले 0.1 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो चरखी दादरी में यह 30 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।

ये हैं मौसम की चरम परिस्थितियां के कारण
डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों पर गंभीर उष्ण लहर( हीट वेव) का प्रभाव देखने को मिल रहा है। उष्ण और शुष्क मरूस्थलीय हवाओं ने वातावरण से नमी को सोख लिया है।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार को सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी की गतिविधियां होंगी। इससे आमजन को कोई विशेष राहत नहीं मिलेगी। आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में गर्मी और गंभीर हीट वेव (उष्ण लहर) की भीषण परिस्थितियों देखने को मिलेंगी। इसके मद्देनजर भारतीय मौसम विभाग ने 21 मई तक ऑरेंज अलर्ट बढ़ा दिया है।

अधिकतम तापमान की स्थिति
  • सिरसा-47.1
  • नूंह-46.9
  • जींद-46.7
  • बालसमंद-46.3
  • पलवल-46.0
  • महेंद्रगढ़-46.0
  • गुरुग्राम-46.3
  • रोहतक-45.9
  • सोनीपत-45.8
  • चरखी दादरी- 45.7
  • झज्जर-45.7
  • करनाल-43.4
  • बावल-45.0
  • यमुनानगर-41.8
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें