महासंघ के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी हरीश वर्मा ने कहा कि प्रदेश में बंद पड़े मंदिर, मठों को दोबारा चालू कर वहां गोवंश को रखने का प्रबंध करेंगे। उन्होंने सनातन धर्म के बारे में गलत बोलने वाले लोगों के बहिष्कार की बात कही।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हरियाणा के हिसार में विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी हरीश वर्मा ने गो सेवकों की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि गोवंश को बचाने के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाएंगे। गोमाता की बुरी दशा के लिए हम सब जिम्मेदार हैं। गोमाता को राष्ट्रीय प्राणी घोषित किया जाए। जिससे उनका संरक्षण सुनिश्चित होगा। हर हिन्दू को अपने घरों में गऊ का पालन करना चाहिए। हर किसी को गोसेवा व गोरक्षा में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
गोवंश की तस्करी व वध की रोकथाम के लिए विशेष गाय बचाओ अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए गोशाला के संचालकों से भी मुलाकात की जाएगी। जिला स्तर पर टीमों का गठन किया है। जो प्रशासन के साथ तालमेल करके कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बंद पड़े मठों- मंदिरों को दोबारा चालू कराएंगे।
वहां पर गोवंश को रखने का प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सनातन धर्म के बारे में गलत बोल रहे हैं। ऐसे लोगों का बहिष्कार होना चाहिए। इस अवसर पर हरीश वर्मा के अलावा विक्रम लाडवा, राजेश नेहरा, संजीव गौतम, प्रवीन व कुलदीप पहल आदि भी मौजूद रहे।