हिसार। जिले में डेंगू का डंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को इस सीजन में एक दिन में सर्वाधित 22 केस सामने आए। दो दिन में 39 मरीज मिलने के साथ ही आंकड़ा बढ़कर 139 पर पहुंच गया है। वहीं, जिला मलेरिया विभाग ने शहर में फॉगिंग बढ़ा दी है। लारवा मिलने पर नोटिस दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी और डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि गांवों में डेंगू की रोकथाम के लिए तालाबों में गंबूजिया मछली डाली जा रही है। मछली पानी में पनपने वाले डेंगू के लारवा को खा जाती है। वहीं मरीजों के परिवार व आसपास रहने वालों की स्लाइड बनाकर ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं। अस्पताल परिसर में अलग से डेंगू वार्ड बनाया गया है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को जरूरत पड़ने पर प्लेटलेट्स चढ़ाई जाती है।