फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: यमुनानगर में 7 हजार करोड़ रुपये से थर्मल प्लांट लगाया जाएगा, खेदड़ में तीसरी यूनिट पर भी मंथन

Tue, 06 Feb 2024 08:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

बिजली मंत्री रणजीत सिंह बोले कि बीएचईएल कंपनी को टेंडर मिला है। पीएम से आधारशिला रखवाई जाएगी। गोरखपुर संयंत्र प्लांट में दो से तीन साल का समय लगेगा। बोले कि लोकसभा के लिए कोई पूछेगा तो मैं अपनी राय रखूंगा।
विज्ञापन
मंत्री रणजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि यमुनानगर में 7 हजार करोड़ रुपये से थर्मल प्लांट लगाया जाएगा। सीएम मनोहरलाल की अध्यक्षता में हुुई बैठक में यह फैसला हो गया है। बीएचईएल कंपनी ने इसके लिए आवेदन किया था। एक ही कंपनी हाेने के कारण उसे टेंडर मिल गया है। इसका शिलान्यास सीएम मनोहरलाल पीएम नरेंद्र मोदी से कराएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिसार खेदड़ थर्मल प्लांट में एक अतिरिक्त यूनिट लगाने पर भी मंथन किया जा रहा है। गोरखपुर परमाणु संयंत्र शुरू होने में अभी दो-तीन साल लग जाएंगे।

हिसार के लोक निर्माण विश्राम गृह में मीडिया से बातचीत करते हुए बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि वह फरवरी माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृहमंत्री अमित शाह की रैली कराना चाहते हैं। इसके लिए मैंने समय मांगा है। पीएम के पास विस्तृत एरिया है। उनके प्रदेश में चार बड़े कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


फरवरी में पीएम, अमित शाह या जेपी नड्डा का कार्यक्रम होगा। एम्स की आधारशिला उनसे रखवाने और यमुनानगर थर्मल प्लांट का शिलान्यास उनसे कराए जाएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कोई हमें पूछेगा तो हम बता देंगे। सभी पार्टी अपने-अपने स्तर पर सर्वे करा रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस में नहीं जाऊंगा।

चार जिलों में ट्रायल बेस पर शुरू होगा मंथली बिल
मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि हिसार, करनाल, गुरुग्राम और फरीदाबाद में एप के जरिए लोगों को मंथली बिजली बिल का विकल्प देंगे। एप पर क्लिक करने के बाद उपभोक्ता के सामने उसका महीने का बिल आ जाएगा। अगर वह बिल अदा करना चाहेगा तो उसके सामने क्लिक कर बिल भर सकेगा। चार जिलों में यह ट्रायल सफल रहा तो इसे प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू कराएंगे।

हरियाणा में 10 और देश में 300 से ज्यादा सीट जीतेगी भाजपा
बिजली मंत्री ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह बिखर चुका है। न्याय यात्रा का कोई असर होता नहीं दिख रहा। मुझे लगता है कि इस बार भी भाजपा की 300 से अधिक सीटें आएंगी। राम मंदिर का काफी प्रभाव है। चुनाव में इसका असर दिखेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी अब किसी की कोई नाराजगी नहीं है। भाजपा सभी दस सीट जीतेगी। सुप्रीम कोर्ट की ओर से की गई टिप्पणी पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। एक सवाल के जवाब में कहा कि सैलजा की कोई कहानी ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें