लखनऊ में चल रही राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के फाइनल में आज आर्याव्रत स्पोर्ट्स एकेडमी से मुकाबला
हेडिंग : यूपी को 35-25 से हराकर हरियाणा की टीम फाइनल में पहुंची
फोटो: 57 और 58
- क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तमिलनाडू की टीम को 25-9 से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। लखनऊ में चल रही राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में शनिवार को हरियाणा टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा ने यूपी को 35-25 अंक के अंतर से हराया। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में हरियाणा की टीम ने 25-9 से तमिलनाडू को मात दी। अब हरियाणा टीम का फाइनल में मुकाबला हिमाचल प्रदेश की आर्याव्रत स्पोर्ट्स एकेडमी से होगा। बता दें कि हरियाणा टीम में हिसार की सात बेटियां खेल रही हैं।
हैंडबाल कोच अनूप कस्वां ने बताया कि शनिवार को क्वार्टर फाइनल मैच में हरियाणा टीम में शामिल मीनू ने 8, गौरव ने 5 गोल किए। सेमीफाइनल में मीनू ने 13, गौरव ने 7, मोनिका और सुरक्षा ने 4-4 गोल किए। सभी खिलाड़ियों के बेहतर तालमेल से टीम को लगातार जीत मिल रही है। यही तालमेल फाइनल में दिखाना होगा। उम्मीद है कि टीम गोल्ड मेडल जीतकर लौटेगी।