फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: नामांकन करने ऊंट गाड़ी में पहुंचे प्रत्याशी तो पुलिस ने गेट पर रोका, कहा- अंदर पार्किंग नहीं

Mon, 06 May 2024 07:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप नियाणा की पुलिसकर्मियों के साथ बहस हुई। उन्होंने कहा कि उनके पास दूसरा कोई साधन नहीं है। अब कार कहां से लाऊं। बाद में ऊंटगाड़ी को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप नियाणा सोमवार को नामांकन करने ऊंट गाड़ी में सवार होकर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने लघु सचिवालय के गेट पर उन्हें रोक लिया। पुलिस कर्मियों ने कहा कि अंदर ऐसी गाड़ी की पार्किंग नहीं है। इस पर कुलदीप ऊंटगाड़ी के साथ अंदर जाने पर अड़े रहे। ऐसे में कुछ देर के लिए उनकी पुलिसकर्मियाें से बहस तक हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुलदीप यूट्यूब चैनल चलाते हैं। वह गुरुग्राम में वजन बढ़ाने, हाई बढ़ाने की दवा भी बेचते हैं। मीडिया से बातचीत में कुलदीप नियाणा ने कहा कि सभी राजनीतिक दल लोगों के साथ छलावा करते हैं। हरियाणा को नंबर वन बनाने के लिए एमपी के चुनाव में उतरे हैं। जनता से वोट के समय तरह तरह के वादे किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सांसद पांच साल तक जनता से बात नहीं करते। पांच साल बाद फिर से लोगाें को बरगलाने के लिए आ जाते हैं। अब आम जनता को ही चुनाव में उतरना होगा। अच्छे लोगों को चुनावी मैदान में आकर गंदी राजनीति को साफ करना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें