फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में हुई हल्की बारिश, औसत तापमान में आई 6 डिग्री की गिरावट

Fri, 10 Nov 2023 08:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

रात से ही प्रदेश में तेज गति की हवाओं के साथ रुक-रुक बारिश की गतिविधियां हुईं। इस बारिश के कारण शुक्रवार को दिन के समय में भी ठंड का अहसास हुआ। 
विज्ञापन
नारनौल में शुक्रवार सुबह आसमान में छाए बादल व बूंदाबांदी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। इससे दिन के औसत तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। साथ ही वातावरण में छाए जहरीले धुएं से भी राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो आने वाले दिनों में प्रदेश बीच-बीच में आंशिक बादलवाही और दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। साथ ही वातावरण में प्रचुर मात्रा में नमी की वजह से धुंध भी छाएगी।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा था, क्योंकि एक के बाद एक कमजोर श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने हो रहे थे। इसी बीच वीरवार रात को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ, जिसके असर से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बना है।

इस वजह से रात से ही प्रदेश में तेज गति की हवाओं के साथ रुक-रुक बारिश की गतिविधियां हुईं। इस बारिश के कारण शुक्रवार को दिन के समय में भी ठंड का अहसास हुआ। बारिश के दिन के औसत तापमान में गिरावट आई और यह सामान्य से 5.8 डिग्री नीचे पहुंच गया। शनिवार को भी आशंक बादल छाए रहने की संभावना है। हवाओं का दिशा उत्तरी होने से ठंडक बढ़ेगी।
विज्ञापन


ये हुई बारिश
शहर-बारिश एमएम में

  • अंबाला-0.5
  • हिसार-2.0
  • रोहतक-3.4
  • भिवानी-1.0
  • सिरसा-0.2
  • फतेहाबाद-2.5
  • फरीदाबाद-0.5
  • गुरुग्राम-3.5
  • महेंद्रगढ़-1.5

नोट- बारिश का ये आंकड़ा सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक का है

विज्ञापन


शुक्रवार को कहां कितना रहा औसत वायु प्रदूषण स्तर

  • हिसार- 252
  • भिवानी- 209
  • चरखी दादरी -115
  • फतेहाबाद- 299
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें