फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: चार राज्यों के चुनाव परिणाम पर बोले सीएम मनोहर; हरियाणा विधानसभा 2024 में भी दिखेगा असर

Sun, 03 Dec 2023 05:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

सीएम मनोहरलाल बोले कि लोकसभा-विधानसभा चुनाव एक साथ कराने को तैयार हैं। मुख्यमंत्री मनोहरलाल हिसार पहुंचे तो कार्यकर्ताओं के साथ तीन राज्यों में जीत की खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री बोले कि भाजपा-जजपा गठबंधन नीतिगत निर्णय, समय पर फैसला लेंगे। 
विज्ञापन
हिसार में प्रेस वार्ता करते सीएम मनोहर लाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सीएम मनोहरलाल ने कहा कि जनता ने केंद्र सरकार की नीतियों पर मुहर लगाने का काम किया है। इन चुनावों के परिणाम का 2024 लोकसभा-विधानसभा चुनाव पर भी निश्चित तौर पर असर दिखेगा। उन्होंने कहा कि हम लोकसभा-विधानसभा चुनाव एक साथ कराने को लेकर तैयार हैं। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में इसका इंपेक्ट आएगा। भाजपा-जजपा के गठबंधन के सवाल पर सीएम ने कहा कि समय आने पर इसका फैसला लेंगे।

विज्ञापन


हिसार भाजपा कार्यालय में पहुंचे सीएम मनोहरलाल का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर, रंग गुलाल उड़ाकर खुशी जाहिर की। मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम मनोहरलाल ने कहा कि छतीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। तेलंगाना में भी भाजपा की सीट दस गुणा बढ़ी हैं।
विज्ञापन

चारों राज्यों की जनता ने केंद्र सरकार की नीतियों तथा हमारे चुनाव घोषणा पत्र पर विश्वास किया है। जनता ने जाति-पाती, नारों की राजनीति को नकार दिया है। भाजपा-जजपा के गठबंधन के सवाल पर सीएम बोले यह नीतिगत फैसले समय के अनुसार लिए जाते हैं।

चुनाव से पहले तो हमारा गठबंधन नहीं था। चुनाव के बाद परिस्थितियां बनी तो हमें गठबंधन करना पड़ा। आवश्यकता कैसी होंगी यह नीतिगत फैसला समय पर लिया जाएगा। रणनीति का एलान समय पर किया जाएगा।

लोकसभा-विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के सवाल पर कहा कि अगर चुनाव आएगा एक साथ चुनाव कराएं तो हम तैयार हैं। राजस्थान की तर्ज पर हरियाणा में भी 400 रुपये में सिलिंडर के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समय अनुसार ऐसे फैसले लिए जाते हैं। विधुर पेंशन, किरोसीन मुक्त, बुढ़ापा पेंशन 3000, बीपीएल की आय सीमा 1.80 लाख हमारे अलावा किसी ने नहीं की।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि 2047 तक भारत विकसित देश होगा। जिसके लिए सरकार व जनता दोनों को काम करना होगा। केंद्र तथा प्रदेश की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इसमें सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग जैसा कुछ नहीं है। सीएम ने आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस नेताओं के तीन राज्यों के प्रदर्शन पर पूछे गए सवाल पर टिप्पणी से इनकार कर दिया।

इस मौके पर शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, हांसी विधायक विनोद भ्याणा सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें