फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हांसी का नगर परिषद कार्यालय आज से नए भवन में

विज्ञापन
हांसी के नए कार्यालय में सामान सेट करते कंप्यूटर ऑपरेटर वीरेंद्र व अन्य।
विज्ञापन
हांसी। नगर परिषद का कार्यालय अब पुराना कचहरी चौक पर फायर ब्रिगेड के साथ लगते नए भवन में शिफ्ट हो गया है। ऐतिहासिक किले के समीप स्थित पुराने कार्यालय से रिकॉर्ड और सामान को नए आधुनिक कार्यालय में शिफ्ट करने का कार्य रविवार को भी जारी रहा। अब सोमवार से यहां नियमित रूप कार्यालय में कामकाज शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


पुराने कार्यालय से रिकॉर्ड सहित मेज कुर्सी, एसी सहित अन्य सामान को यहां लाया जा चुका है। शिफ्टिंग के कामकाज से आम जनता को कोई परेशानी न हो इसके लिए शनिवार व रविवार को छुट्टी के दिन यह कार्य किया गया। सोमवार से जनता के सभी कार्य नए कार्यालय से सुचारु रूप से शुरू किए जा सकेंगे। वीरवार को डीएमसी लक्षित सरीन ने कार्यालय को शिफ्ट करने के आदेश दिए थे।
यह होंगे कार्यालय
नए कार्यालय में ग्राउंड फ्लोर कमरा नंबर 1 में डीएमसी कार्यालय, कमरा नंबर 2 में कार्यकारी अधिकारी का कार्यालय, कमर नंबर तीन में एक्सईएन का कार्यालय, चार में अकाउंटेंट, पांच में डेयरी डिस्पैच व स्टेनो का कार्यालय, कमरा नंबर 6 में बिल्डिंग ब्रांच का कार्यालय रहेगा। कमरा नंबर 8 में प्रॉपर्टी टैक्स का कार्यालय व कमरा 9 में सफाई निरीक्षक का कार्यालय रहेगा। प्रथम तल पर तकनीकी ब्रांच के जेई, नप चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का कार्यालय रहेगा। साथ ही प्रथम स्थल पर कॉन्फ्रेंस रूम भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


85 वर्ष पुराना है मौजूदा भवन

नगर परिषद कार्यालय का मौजूदा भवन करीब 85 वर्ष पुराना है। आजादी से पहले यहां नागरिक अस्पताल था। वर्ष 1940 में हांसी के नवाब मिर्जा अब्दुल गफ्फार बेग ने इस भवन के एक हिस्से का निर्माण करवाया था। बाद में करीब 1970 में यहां पर नगर पालिका का भवन शिफ्ट हुआ। फिलहाल इस भवन का खस्ता हालत है। जगह जगह से कार्यालय के कमरों में दरार आई हुई है जिसे देखते हुए इसे फायर ब्रिगेड के समीप इस मार्केट कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट करने की योजना बनाई गई थी। नगर परिषद को नए भवन में शिफ्ट करने की योजना पिछले दो साल से विभिन्न कारणों से लटकी हुई थी।

बेहतर सुविधाओं के साथ होगा कामकाज

नए कार्यालय में शिफ्ट होने से नगर परिषद की कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद है। प्रॉपर्टी आईडी, एनडीसी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और नक्शा पास करवाने जैसी सेवाओं के लिए आने वाले लोगों को अब नए परिसर में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। शुक्रवार को कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड की छंटनी और पैकिंग में व्यस्त दिखे।
विज्ञापन


शिफ्टिंग का कार्य शुरु हो गया है। सोमवार को नगर परिषद का कार्यालय नए भवन में नियमित रूप से चालू हो जाएगा।- संजय कुमार, एसआई, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें