फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया आज अधिकारियों संग करेंगी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया 4 से 5 मई तक हांसी व फतेहाबाद जिले के दौरे पर रहेंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे रविवार को करनाल से हांसी के लोकनिर्माण विभाग के स्थानीय विश्राम गृह में पहुंची हैं। वह यहां रात्रि विश्राम करेंगी।
विज्ञापन

हांसी के जिला बनने के बाद यह उनका पहला औपचारिक दौरा है। सोमवार को सुबह 10:30 बजे चेयरपर्सन रेनू भाटिया उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व स्थानीय शिकायत समिति के सदस्यों के साथ बैठक करेंगी। इस दौरान महिलाओं से जुड़े मामलों, अपराध एवं सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
इसके बाद सुबह 11:30 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, हांसी के कॉन्फ्रेंस हॉल में सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिला संबंधित शिकायतों पर कार्यवाही की जाएगी। दोपहर 3 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन होगा। इसमें महिला जागरूकता, सुरक्षा एवं महिला अधिकारों से जुड़े विषयों पर मीडिया से बातचीत की जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार शाम 4:30 बजे चेयरपर्सन महिला थाना हांसी का भी दौरा करेंगी। हांसी दौरे के बाद वे फतेहाबाद जिले के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें