फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजवि में कल आएंगे राज्यपाल, तीनों विश्वविद्यालयों में स्वागत की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मंगलवार को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में शिरकत करेंगे। वे यहां विभिन्न विभागों शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लेंगे और इसके बाद विवि के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में गुड गवर्नेंस विषय पर एक सेमिनार को संबोधित करेंगे। राज्यपाल के आगमन को लेकर शहर के तीनों विश्वविद्यालयों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय और लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय कैंपस में आगमन को लेकर अभी तक अधिकृत सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन

इन विभागों में करेंगे शिरकत -
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सर्वप्रथम गुजवि में सेंट्रल इंस्ट्रुूमेंटेशन लैब का दौरा करेंगे। इसके बाद बायो एंड नैनो टेक्नोलॉजी विभाग, कंप्यूटर साइंस विभाग, एचएसबी, मेकेनिकल, फिजिक्स आदि विभागों का जायजा ले सकते हैं। इस दौरान उन्हें विश्वविद्यालयों की रिसर्च एंड डवलपमेंट और विभिन्न उपलब्धियों की भी जानकारी दी जाएगी।
लुवास-एचएयू ने भी की तैयारी
संभावना है कि राज्यपाल, गुजवि में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय और लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का भी दौरा कर सकते हैं। ऐसे में इन दोनों विश्वविद्यालयों में भी उनके आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। लुवास के कुलपति प्रो. गुरदियाल सिंह ने बताया कि वे कुलाधिपति के स्वागत की तैयारियां कर रहे हैं। हालांकि उनके विवि अधिकृत सूचना नहीं है।
विज्ञापन

कोट -
विवि में माननीय राज्यपाल एवं विवि के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय गुड गवर्नेंस विषय पर आयोजित एक सेमिनार में शिरकत करेंगे। इससे पहले वे विभिन्न विभागों और लैब का भी जायजा लेंगे।
- डॉ. अवनीश वर्मा, कुलसचिव, गुजवि।
राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे विद्यार्थी
हिसार। डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया की गुजवि इकाई के विद्यार्थी भी राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन में विद्यार्थी रुकी हुई पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप आवंटित करने की मांग करेंगे। विद्यार्थियों ने बताया कि साथ ही प्रदेश के किसी भी विश्वविद्यालय में एससी/ एसटी के कुलपति व कुलसचिव की नियुक्ति नहीं की गई है। छात्र संघ प्रदेश के विश्वविद्यालयों में कुलपति व कुलसचिव स्तर पर आरक्षित वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए संविधान संवत अनुपात में प्रतिनिधित्व देने की मांग करेगा। इसके अलावा पीएचडी प्रवेश में आरक्षण नियमावली के अनुसार आरक्षित सीटें सुनिश्चित की भी मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें