फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को किसानों की नहीं, पूंजीपतियों की चिंता : ओपी चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। कपास की फसल बर्बाद होने पर मुआवजे की मांग को लेकर खेड़ी चौपटा स्थित तहसील कार्यालय पर 17 गांवों के किसानों का धरना जारी है। शुक्रवार को धरने को समर्थन करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसान संघर्ष से पीछे नहीं हटते हैं और वह सरकार को अपनी बात मनवाने के लिए मजबूर कर देते हैं। भाजपा सरकार को किसानों की परवाह नहीं, सिर्फ पूंजीपतियों की चिंता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत की आय का मुख्य साधन खेती है। अगर किसान खुशहाल है तो देश मालामाल है। यदि किसान कंगाल है तो फिर देश का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी किसानों के साथ है। जब प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी तो किसान व पिछड़े वर्ग के लिए योजनाएं बनाकर उन को लाभ पहुंचाया जाएगा। वही प्रदेश में शिक्षा को पूरी तरह से मुफ्त किया जाएगा ताकि प्रदेश का हर बच्चा मुफ्त में शिक्षा प्राप्त कर सके और जब उसी पढ़ाई पूरी होगी तो उसको मेरिट के आधार पर रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने धरना कमेटी को सहयोग के रूप में 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव युद्धवीर आर्य, राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान, प्रदेश महासचिव राजेश गोदारा, जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय, सुरेश कौथ, राज सिंह मोर, वजीर मोहला, शमशेर नाडा, संत मोर, राजेश बिल्लू, श्रीपाल खेड़ी, राजकुमार नंबरदार, राजीव राजा, अशोक पूनिया, बलराज खेड़ी, सत्यवान कापड़ो, आनंद कौथ, सतपाल कौथ, रणधीर मिलकपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें