फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईआरएफ की रेंकिंग में जीजेयू देश के टॉप 100 में शामिल ,88वां रेंक आया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नेशनल इंस्टीट्यूशनल ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) ने वीरवार को देश की टॉप यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों की रैंकिंग जारी की है। इस सूची में गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) को 88वां स्थान हासिल हुआ है। वहीं, यूनिवर्सिटी के फार्मेसी वर्ग को इस वर्ष 27वां रैंक मिला है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज ने इस रैंकिंग ने विश्वविद्यालय के शोध, शिक्षण व आधारभूत ढांचे को उच्च स्तरीय राष्ट्रीय पहचान दी है। इस उपलब्धि ने हमें गौरव प्रदान किया है, वहीं इसके साथ हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ी है। हमें न केवल इस रैंकिंग को बनाए रखना है, बल्कि इसमें लगातार सुधार करना है। विश्वविद्यालय को और अधिक ऊंचाइयां देने के लिए एक विशेष कार्य योजना तैयार की जा रही है। विश्वविद्यालय ने टीचिंग-लर्निंग एंड रिसोर्सिज में 54.01, रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिस में 15.61, ग्रेजुएशन आउटकम में 64.44, आउटरीच एंड इनक्लुसिविटी में 47.85 और पीअर श्रेणी में 26.97 स्कोर हासिल किया। विश्वविद्यालय ने कुल 39.66 स्कोर प्राप्त किया है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा ने विश्वविद्यालय ओर इंटरनल क्वालिटी इश्योरेंस सेल को इस महत्वपूर्ण रैंकिंग के लिए बधाई दी है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2020 के मुकाबले इस वर्ष विश्वविद्यालय श्रेणी में छह और फार्मेसी श्रेणी में 4 पायदान की बढ़त हासिल की है। इंटरनल क्वालिटी इश्योरेंस सेल के निदेशक प्रो. आशीष अग्रवाल ने कहा कि इस रैंकिंग से विश्वविद्यालय परिवार का और अधिक हौसला बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें