फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर छात्रा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर छात्रा से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। शहर की एक कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय युवती ने रविंद्र नामक युवक पर शादी का झांसा देकर कई साल तक दुष्कर्म करने और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद के खिलाफ दुष्कर्म करने व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता युवती ने पुलिस को दी शिकायत देकर कहा कि करीब 9 साल पहले उसकी रविंद्र से जान पहचान हुई थी। युवती का आरोप है कि एक दिन रविंद्र दिल्ली आया और वह शादी का झांसा देकर मुझे एक होटल में ले गया था। उसने वहां मेरे साथ दुष्कर्म किया था। वह तभी से मुझे वहां के अलग-अलग होटल में ले जाकर दुष्कर्म करता आ रहा है। इस दौरान युवती गर्भवती हुई तो उसने गर्भपात की गोली खिला दी। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रविंद्र के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कैमरी रोड स्थित कॉलोनी की विवाहिता ने अपने देवर पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आजाद नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह शाम को 6 बजे घर में थी। उसके देवरने बुरी नीयत से चोटी पकड़कर उससे छेड़छाड़ की। इस बारे में मैंने अपने परिजनों को बताया। इसके बाद आजाद नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें